
सारण/मांझी:शनिवार को मांझी के विधायक एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय शंकर दूबे नवादा पंचायत में बने क्वारेंटीन सेंटर का दौरा किया तथा मुखिया के इस पहल की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि राज्य का यह पहला क्वारंटाइन सेंटर है। जिसे मुखिया ने अपने पंचायत के लोगों के लिए अपने खर्चे पर इस तरह की व्यवस्था की है। सरकार की व्यवस्था के अलावा निजी स्तर पर इस तरह की व्यवस्था करना पीड़ित लोगों की सेवा के अलावा आपदा की इस घड़ी में सरकार का सहयोग करना है। इसकी जितनी सराहना की जाए उतनी कम है। मौके पर कांग्रेस के युवा नेता ई.सत्यम दूबे, कांग्रेस के जिला महासचिव जागा सिंह, प्रखंड अध्यक्ष काली कुमार, प्रसिद्ध नारायण सिंह, हेडमास्टर ओमप्रकाश ठाकुर भी मौके पर मौजूद थे।




Recent Comments