सारण :विधायक ने किया पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास
अमनौर /सारण

प्रखंड के हुस्सेपुर गांव में ग्रामीण सड़क संपर्क योजना के तहत पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास अमनौर विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा ने शिलापट का अनावरण कर किया. रविवार को उक्त योजना से पीसीसी सड़क निर्माण हुस्सेपुर एसजीएम स्कूल के पास से सीधे ठाकूरबाड़ी टोला तक लगभग 700 मीटर की दूरी तक लगभग 46 लाख की लागत से बननेवाली पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास करने के उपरांत विधायक शत्रुधन तिवारी उर्फ चोकर बाबा ने कहा कि सरकार सबका साथ सबका विकास के साथ देश व राज्य का विकास तेजी से कर रही है. नीतीश कुमार व सुशील मोदी की विकासात्मक सोंच के साथ सूबे का चौतरफा विकास हो रहा है. इसी क्रम में अमनौर विधानसभा क्षेत्र का हर -गांव गली का विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है. क्षेत्र में सड़के,बिजली ,स्वास्थ्य ,शिक्षा व स्वच्छ पेयजल की सुविधाओं से आम लोगों के बीच मुहैया कराया जा रहा है. उक्त मौके पर मुख्य रूप संवेदक देवनारायण राय ,मुखिया सत्येन्द्र सिंह,पंचायत समिति सदस्य बच्चा प्रसाद , मनोज कुमार सिंह , अनिल कुमार , अशोक कुमार यादव , सुदामा प्रसाद,अयुब मियां, तारकेश्वर सिंह , अमर कुमार भारद्वाज आदि शामिल थे.