सिवान :कार्यक्रम में जुटेंगे भोजपुरी के कलाकार
#परवेज़ अख्तर/सीवान:
जिले के दरौली प्रखंड के टड़वा परसिया में चल रहे शतचंडी प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ में 26 अप्रैल को आयोजित देवी जागरण कार्यक्रम में भोजपुरी सुपर स्टार खेसारीलाल यादव और अभिनेत्री काजल राघवानी शामिल होंगे। भोजपुरी फिल्म जिला चंपारण व राजा जानी के निर्माता सुरेन्द्र प्रसाद के गांव टड़वा परसिया में आयोजित महायज्ञ में 26 अप्रैल को प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। जिसमें निर्देशक लालबाबू पंडित भी मौजूद रहेंगे। अभिनेता खेसारी लाल यादव ने बताया कि 26 अप्रैल को निर्माता सुरेन्द्र प्रसाद के गांव टड़वा में दोपहर दो बजे से प्राण प्रतिष्ठा व देवी जागरण में शामिल होना है। वहीं उन्होंने कहा कि सुरेन्द्र प्रसाद कमाल के निर्माता हैं। उनके द्वारा सच्ची घटना पर आधारित जिला चंपारण को पूरे देश में सराहना मिली। उन्होंने 26 अप्रैल को सभी को प्राण प्रतिष्ठा व देवी जागरण में शामिल होकर झूमने का आग्रह भी किया।




Recent Comments