सारण :मुसेपुर मे नल जल योजना का शिलान्यास-


#दिग्विजय सिंह बबलू :
डोरीगंज-:
“”””””””””
सदर प्रखण्ड के मुसेपुर पंचायत के वार्ड नम्बर 7 मे नल जल योजना का शिलान्यास किया गया ।
योजना का शिलान्यास विधिवत रुप से नारियल फोड़ कर किया गया ।
योजना का शिलान्यास करते हुए अपने संबोधन मे सदर बीडीओ बिनोद आनंद ने कहा कि इस नल जल योजना के माध्यम से वार्ड नम्बर सात के लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा । सरकार बिहार वासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए कृत संकल्प है ।
इस अवसर पर मुख्य रुप से मुखिया मुन्ना कुमार , बीडीसी जितेन्द्र राय उर्फ मुल्की राय , उप मुखिया मथुरा प्रसाद , विनोद राय , हरेन्द्र प्रसाद निराला , राजीवरंजन सिंह , हरिमोहन सिंह , चान्सी राय , मिथिलेश सिंह , भुषण राय सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे ।
सारण :मुसेपुर मे नल जल योजना का शिलान्यास-




Recent Comments