एक बार फिर छाए सचिन तेंदुलकर, दान की अपनी पुरी सैलरी
डेस्क, दैनिक खोज खबर
पुरे देशवासियों के दिलो पर राज करनेवाले सचिन रमेश तेंदुलकर ने अद्भुत कारनामा कर दिखाया है। सचिन तेंदुलकर ने क्रिकेट से हटकर इस बार देशवासियों का दिल जीता है।
सचिन तेंदुलकर ने बतौर राज्यसभा सांसद अपनी पुरी सैलरी व भत्ते को प्रधानमंत्री राहत कोष में दान कर दिया है। बताया जाता है कि तकरीबन 90 लाख रुपये सचिन तेंदुलकर ने प्रधानमंत्री रिलीफ फण्ड में दिया है।

सचिन तेंदुलकर के इस कदम की सराहना चारों ओर हो रही है।
ऐसा कहा जा रहा है कि राज्यसभा से विदाई के बाद सचिन तेंदुलकर राज्य सभा मे अपने कम उपस्थिति के कारण लोगों के निशाने पर आ गए थे। सोशल मीडिया पर भी लोगो ने इसे लेकर सवाल उठाए थे लेकिन सचिन तेंदुलकर ने इस कदम से न सिर्फ ऐसे लोगों का मुंह बंद किया है बल्कि देश के लिए एक मिशाल का काम किया है।
(इनपुट : विनीत कुमार)




Recent Comments