बिहार के सियासत में उथल-पुथल, जीतन राम मांझी की होली राजद के साथ तो अशोक चौधरी की होली के हुड़दंग जदयू के संग
पटना

होली के पहले ही बिहार के नेता हुड़दंग करने में लग गए है वही आज का दिन बिहार के सियासत उथल पुथल भरा रहा जहाँ आज मांझी राजद के नाव पे सवार हो गए वही बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक चौधरी ने जदयू में शामिल होने की आधिकारिक घोषणा कर दी है. आज बुधवार की रात उन्होंने कांग्रेस के तीन विधान पार्षदों के साथ प्रेस कांफ्रेंस कर यह जानकारी दी है. उन्होंने कहा है कि हम नीतीश कुमार के नेतृत्व को स्वीकार करते हैं, और हमारे पार्टी में शामिल होने के आग्रह को स्वीकार करने के लिए उनके आभारी हैं. इधर अशोक चौधरी के प्रेस कांफ्रेंस के दौरान ही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कौकब कादरी ने सभी चार लोगों को पार्टी से निष्कासित कर दिया है.अशोक चौधरी ने नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि नीतीश कुमार एक ऐसे मुख्यमंत्री है जिनपर किसी तरह का आरोप नही है और नीतीश के नेतृतव में दलित और अल्पसंख्यक की आवाज बुलंद करेंगे साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस हर समय उन्हें अनदेखा कर रही थी




Recent Comments