सारण :पचलख भगवती मंदिर में माँ भगवती सेवा समिति के प्रयास से गरीब जोड़ी परिणय सूत्र में बंधा
#रिपोर्ट-दीपक कुमार सिंह /परसा

परसा:राज्य सरकार द्वारा आहूत जन कल्याणकारी अभियान दहेज़ प्रथा तथा बाल विवाह के कड़ी में जोड़ते हुए प्रखंड के पचलख भगवती मंदिर में माँ भगवती सेवा समिति के ब्यवस्थापक समाजसेवी लालती देवी ने वर वधू पक्ष के सभी आर्थिक बोझ उठाते हुए गरीब एक जोड़े को परिणय सूत्र में बाँध दी गई।अवतार नगर थाना क्षेत्र के झौआ गाँव निवासी लालू राम का पुत्र संतोष राम की शादी अमनौर थाना क्षेत्र के लखना गाँव निवासी राम सुरेश दास की पुत्री सिंधु कुमारी के साथ बैदिक मंत्रोउचरण हिन्दू रीती रिवाज के साथ आदर्श विवाह सम्पन कराया गया।लालती देवी द्वारा वर वधु को अंग बस्त्र के साथ दैनिक उपयोग के समागृह तथा विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।साथ ही शादी समारोह में शामिल होने आने वाले दोनों पक्षो के लोगो को निःशुल्क भोजन कराया गया।हरेन्द्र सिंह मिथलेश सिंह अशोक सिंह राम लक्षमण सिंह मिश्री लाल सिंह शैलेन्द्र सिंह जगलाल सिंह आदि उपस्तिथ थे।




Recent Comments