सारण :लायंस क्लब छपरा सारण ने 1 हज़ार किलो चावल व दाल का वितरण किया 
छपरा: 

अंतराष्ट्रीय स्वयंसेवी संस्था लायंस क्लब छपरा सारण ने  लायंस क्लब के संस्थापक एवं वर्तमान इंटरनॅशनल प्रेसिडेंट लायन नरेश अग्रवाल के जन्मदिन के अवसर पर 1 हज़ार किलो चावल व दाल का वितरण अनुमंडल पदाधिकरी सदर के श्री चेत नारायण के उपस्थित मे गरीबो को दान किया  ।
लायंस क्लब छपरा सारण के अध्यक्ष प्रह्लाद सोनी ने कहा कि क्लब की ओर से एक छोटा प्रयास है. क्लब गरीबो व असहाय लोगों के लिए समर्पित है. क्लब की ओर से विश्व के 210 देशों में कार्यरत लायंस क्लब में ऊर्जावान सदस्यों ने बड़ी संख्या में ख़ाद्ध सामग्री दान की है. इस अवसर पर लायंस क्लब छपरा सारण की ओर से एक हज़ार किलो चावल दान किया गया. 
इस अवसर पर सुप्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक व लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट 322 ई के उपजिलापाल लायन डॉ एसके पांडेय, अध्यक्ष प्रह्लाद सोनी, सचिव अजय सिंह, कोषाध्यक्ष आनंद अग्रहरि, डॉ नवीन द्विवेदी, डॉ यूके पाठक, राजेश नाथ प्रसाद, मनोज कुमार वर्मा ‘संकल्प’, विक्की आंनद, विजय सोनी ,आदित्य गुप्ता ,बी.एन. गुप्ता , नवीन कुमार ,आनंद अग्रहरि ,अमर कुमार ,पी के सिंह,लियो कुंवर जायसवाल ,साकेत श्रीवास्तव ,सनी पठान , आदि गणमान्य सदस्य उपस्थित थे.
उक्त जानकारी क्लब सदस्य अली अहमद ने दी ।