सारण :अंतर्राष्ट्रीय समाजसेवी संस्था लायंस क्लब इंटरनेशनल की इकाई लियो क्लब ऑफ गरखा सेंटेनियल की हुई स्थापना ;सुजीत बने अध्यक्ष तो अनुज बने सचिव 

छपरा 
अंतर्राष्ट्रीय समाजसेवी संस्था लायंस क्लब इंटरनेशनल की इकाई लियो क्लब ऑफ गरखा सेंटेनियल की स्थापना की गई
 लियो क्लब की समाजसेवी भावना पूरे विश्व में तेजी से पाँव  फैला रही है जो कि 110 देशों से अधिक मे यह भली-भांति अपनी सेवा प्रदान कर रही है जिसमें लियो डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट का मानना है कि हिंदुस्तान में 932 से अधिक लियो क्लब अपनी निशुल्क सेवा प्रदान कर रही है जो सामाजिक कार्यों में विश्व की प्रथम स्थान प्राप्त क्लब है ।
 चयनित अध्यक्ष लियो सुजीत सिंह राठौड़ , सचिव अनुज कुमार यादव ,कोषाध्यक्ष सुमित कुमार सिंह तथा उनके समस्त सदस्य नया शपथ लिया कि समाज में जागरूकता फैलाएंगे और कार्यक्रमों के माध्यम से गतिविधियों को दर्शाएंगे उक्त अवसर पर उप जिलापाल डॉक्टर एस के पांडे लियो डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन मनोज कुमार वर्मा संकल्प ,डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट कुंवर जायसवाल , डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी साकेत  श्रीवास्तव ,डिस्ट्रिक्ट कोषाध्यक्ष विक्की गुप्ता ,लायंस क्लब गरखा के अध्यक्ष लायन डॉक्टर टी एन पंडित ,लायंस क्लब छपरा सारण के अध्यक्ष पहलाद सोनी ,सचिव अजय कुमार सिन्हा ,लायन विकी आनंद ,लियो क्लब छपरा छपरा फेमिना अध्यक्षा मधुमिता गुप्ता ,विकास समर आनंद इत्यादि सदस्य मौजूद थे।
 उक्त जानकारी डिस्ट्रिक्ट पी आर अली अहमद ने दी ।