• 930 किलो चना, 4500 किलो चना दाल, मटर दाल 1170 किलो एवं लगभग 5 टन छड़ हुए जब्त

दैनिक खोज खबर/सोनपुर।  बीते 08 जनवरी को सोनपुर थाना क्षेत्र के बैजलपुर जमुनी स्थित न्यू गणपति सीमेंट भंडार से लगभग 10 टन छड़, तार, डीजल, टीवी, सीसिटीवी के सहित अन्य बिजली उपकरण एवं नगद राशि के चोरी की घटना हुई थी। जिसमे चोर ने दुकान के पास ट्रक खड़ा कर दुकान से छड़ अन्य समान चोरी कर फरार हों गया था। इससे पहले 10 दिसंबर को गड़खा थाना क्षेत्र अंतर्गत जसोसती पोखरा के पीछे स्थित गोदाम से ट्रक भरकर अनाजों की चोरी कर ली गई।

इसी क्रम में गड़खा व सोनपुर थाना की संयुक्त टीम ने मुजफ्फरपुर से 4 चोरों की गिरफ्तारी की जिसकी पहचान किया। उक्त बात के जनकारी देते हुए छपरा ग्रामीण एसपी संजय कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर शनिवार क़ो बताया कि गरखा में हुई चोरी के समान 930 किलो चना, 4500 किलो चना दाल, मटर दाल 1170 किलो जबकि सोनपुर में 10 टन छड़ में से 5 टन छड़ बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार चोर मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना के जाफरपुर का छोटेलाल चौधरी का पुत्र सोनू कुमार, पारू थाना के दाउदपुर का कामेश्वर सिंह का बेटा राजन कुमार, देवरिया थाना के माधोपुर बुजुर्ग का अनिल कुमार का दो पुत्र सबरेश कुमार एवं अनिल राय के रूप में हुई. गिरफ्तार अभियुक्त अनिल राय और सबरेश राय का अब तक के आपराधिक इतिहास में सारण जिले के सोनपुर थाना -1, गरखा -1,भेल्दी -1 , वैशाली जिले के गोरौल –1,पूर्वी चम्पारण के चिरैया थाना –1,, मुजफ्फरपुर जिले बोचहा 1, पारु-2 ,सिवान जिले के पचरूखी थाना -1 कुल 8 थाना में अब तक 9 कांड कर चुका है।