बेगुसराय :सेटर काट ज्वेलरी दुकान से 10 लाख की जेवर ले उड़े चोर
बेगुसराय *अमित पोद्दार की रिपोर्ट*

शनिवार की रात बखरी बाजार के चतुर्भुज मार्केट में स्थित बन्धु ज्वेलर्स में चोरो ने दुकान के दाई तरफ के सेटर को काट लॉकर तोर करीब 10 लाख रुपय की जेवर चुरा फरार होगया । दुकान के मालिक कृष्ण बन्धु ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें चोरी होने की खबर स्थानीय लोगो ने करीब 4 बजे फ़ोन पर उनके दुकान में हुए चोरी की जानकारी दिया जिसके बाद वह फौरन दौरे अपने दुकान की तरफ आये दुकान में सेंघमारी देख स्तब्ध रह गए । स्थानीय लोगो ने बताया कि चोरो ने चोरी घटना को रात करीब 2 से 3 बजे के बीच के समय मे अंजाम दिया है स्थानीय लोगो ने बताया कि रात्रि प्रहरी नेपाली बहादुर गस्ती कर रहा था एवं सभी दुकान के तरफ टोर्च की रोशनी से चेक का रहा था तभी उसने जो देखा उसकी आंखें फटी की फटी रह गयी । उसने देखा कि उक्त दुकान की सेटर को चोरो ने गैस कटर से काट हुआ है। जिसपर बहादुर ने हल्ला मचा मार्केट के मालिक एवं आसपास के लोगो को जमा किया । करके के ठंड की वजह से घने कोहरे के कारण किसी ने चोर को चोरी करते नही देखा । वही इस चोरी की घटना से पूरा दिन बाजार में गहमा गहमी का माहौल बना रहा नगर पंचायत दुआरा लगाए गए 63 लाख की राशि से बंद परे सीसीटीवी कैमरे एवं लापरवाह नगर पंचायत कर्मियों पर जमकर अपनी भरास निकाली साथ ही प्रशाशन के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की ।
इस चोरी की घटना को उदभेदन के लेके आक्रोशित स्थानीय दुकानदारो ब्यवसाइयो ने स्वान दस्ता की मांग बखरी थाना अध्यक्ष से की दुकानदारो मांग पर थाना अध्यक्ष ने तुरंत ही बेगुसराय सीआईएसएफ से दो सदस्य सहित डॉग स्क्वायड की टीम को बखरी बुलवाया जिसके बाद डॉग आरक्षक एमआर भुई एवं अजित कुमार ने दुकान में गिरे जेवर के खाली डब्बे एवं टूटे हुए ताले की गंध अपने खोजी कुत्ते को सुंघाई जिसके तुरंत बाद खोजी कुत्ते ने उस गंध का पीछा करते हुए मार्केट के पीछे वाले रास्ते से होकर सेंट पॉल मॉडर्न स्कूल के पास चोरो के गंध को महसूस किया एंव पुनः उस गंध पीछा करते हुए पुरानी दुर्गा मंदिर परिसर के मेन गेट के पास खोजी कुत्ता रुक गया । डॉग आरक्षक एमआर भुई ने बताया कि चोर मार्केट वाले रास्ते से ही भाग है जिकसे बाद सेंट पॉल स्कूल के पास उसके रहने , की असंका ब्यक्त की है । फिलाहल प्रशाशन के हाथ नाकामयाबी के अलावे कुछ भी हाथ नही लगा ।
*चोरो ने चार चक्के के वाहन का किया है उपयोग* बाजार के एक अन्य दुकान गुप्ता रेडियो में लगे सीसीटीवी में रात्रि के 2:30 बजे में एक चार चक्के का वाहन जो पुरानी दुर्गा मंदिर के अंदर प्रवेश होते हुए उसी दिशा की ओर जाता है जहाँ खोजी कुत्ते ने चोरो के होने गंध को महसूस किया है साथ ही जिस तरह से चोरी किये जाने में उपयोग आने वाले औजार को इस्तेमाल को किया गया है इससे यह अस्पष्ट है की चोरो की संख्या तीन से चार रही होगी और निश्चित तौर पर इस चोरी में चोरो ने जरूर चार चक्के वाहन का इस्तेमाल किया है।
*जगह जगह चेक किये सीसीटीवी कैमरे*बखरी थाना अध्यक्ष ने आसपास के दुकानदारो की सहायता से मुख्य बाजार के कई जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की लेकिन घने कोहरे में कमरे में कुछ भी अस्पष्ट नही दिखा । वही एक उम्मीद सेंट पॉल मॉडर्न स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे पर पड़ी लेकिन सीस्टम में हार्ड डिस्क स्टोरेज ना रहने की वजह से घटना वाली रात की वीडियो सेव नही होसका ओर एक जगती हुई उम्मीद भी समाप्त होगई।
वही इस घटना को लेके बखरी थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर शरत कुमार ने कहा कि उक्त मामले की छानबीन की जारही है जल्द ही अपराधी उनके पकर में होगा ।
बाज़ार के बीचों बीच इस तरह की बरी घटना को अंजाम देना यह दर्शाता है कि चोरो ने खुलेआम प्रशाशन को चनौती दे डाली है । अब देखना यह है कि प्रशाशन चोरो दुआरा मिले इस चुनौती को किस तरह स्वीकार करता है और कितने दिनों में इस मामले का उदभेदन करपाती है ।




Recent Comments