उप मुखिया के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए वार्ड सदस्यों ने खोला मोर्चा
अमनौर /सारण
प्रख॔ड के शेखपुरा पंचायत के उप-मुखिया के खिलाफ वार्ड सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लगाया है. जिसको लेकर वार्ड सदस्यों उप-मुखिया रजिया खातून के खिलाफ स्थानीय मुखिया संतोष यादव के अनुशंसित पत्र अमनौर बीडीओ को सौपा. इसके अलावा वार्ड सदस्यों ने उक्त पत्र को संबंधित पंचायत सचिव व जिला पंचायत राज पदाधिकारी को भी भेजा है. जिसमें बताया गया है कि उप-मुखिया रजिया खातुन अपने पति के माध्यम से पंचायत क्षेत्र के सरकारी योजनाओं में लाभ दिलाने का प्रलोभन देकर लोगों का आर्थिक दोहन कराती है जिससे क्षेत्र की जनता में गलत संदेश जा रहा है. जिस कारण वार्ड सटस्यों सहित क्षेत्र की जनता में काफी नाराजगी है. जिस कारण उन्हें उप मुखिया के पद से हटाने की मांग की है. अविश्वास प्रस्ताव लगाने की मांग करने वाले वार्ड सदस्यों में मुख्य रूप से रमेश यादव , महाजन देवी , सैमून निशा , कमला देवी , गोविन्द सिंह , महम्मद मुस्तकीम, उदय माझी,कृष्णा राय , रामजीत राम आदि वार्ड सदस्य शामिल थे.




Recent Comments