सारण :युवा रालोसपा के जिला कमीटी का गठन
#हरि किशोर सिंह

मशरक (सारण )
मशरक प्रखंड क्षेत्र के बहरौली बाजार स्थित राजेन्द्र कम्पलेक्स मे युवा रालोसपा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के अध्यक्षता मे युवा रालोसपा के जिला कमीटी का गठन किया गया ।

जिसमें वक्ताओं ने यह संकल्प लिया कि 2020 के विधानसभा चुनाव मे अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री को मुख्यमंत्री के कुर्सी पर बैठाने हेतु पार्टी हित मे कार्य किया जाएगा ।

कमिटी गठन मे शामिल हुए लोगों मे सुमंत सिंह जिला उपाध्यक्ष ,विनोद तिवारी जिला महासचिव ,गणेश महतो जिला सचिव ,नीरज कुमार सिंह जिला सचिव ,मुकेश प्रसाद जिला महासचिव ,धर्मेंद्र कुमार सिंह मशरक प्रखंड अध्यक्ष ,भोला जी बनियापुर प्रखंड अध्यक्ष ,तारकेश्वर कुशवाहा पानापुर प्रखंड अध्यक्ष आदि को युवा रालोसपा के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह द्वारा प्रमाण पत्र देकर नियुक्त किए ।