सारण :केडी स्पोर्टस क्रिकेट टूर्नामेंट के फ़ाइनल में बजरंग क्रिकेट क्लब महुआनी ने कप पर जमाया कब्जा

परसा-
प्रखंड के मध्य बिद्यालय पचलख खेल मैदान में के डी स्पोर्ट क्रिकेट टूर्नामेंट का फ़ाइनल मैच बजरंग क्रिकेट क्लब महुआनी तथा कर्जा क्रिकेट क्लब मुजफ्फरपुर के बीच खेला गया।जिसका उद्घाटन अमनौर के पूर्व बिधायक कृष्ण कुमार उर्फ़ मंटू सिंह पूर्व उप सभापति सलीम परवेज ने फीता काट कर बैटिंग और बॉलिंग कर किया।

मुख्य अतिथियो ने सभी खिलाड़ीयो से परिचय पात्र किया।मुख्य अतिथियो को केडी स्पोर्ट क्लब के निर्देशक चंद्रकेत कुमार द्वारा समान्नित किया गया।

टॉस जीतकर मुजफ्फरपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।निर्धारित 20 ओभर में मुजफ्फरपुर की टीम 151 रन पर आल आउट हो गई।जबाव में खेलने उतरी महुआनी की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए एक विकेट से जीत दर्ज कर कप पर कब्ज़ा जमा लिया।मुख्य अतिथियो द्वारा बिजेता और उप बिजेता टीम को कप प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में जिला प्रमुख संघ अध्यक्ष स मकेर प्रमुख अभिषेक कुमार अमनौर के पूर्व प्रमुख सुनील राय रालोसपा के राष्ट्रिय छात्र अध्यक्ष राहुल कुमार सिंह पप्पू सिंह मुखिया हरेश्वर सिंह सरपंच विनोद सिंह पूर्व सरपंच हरेन्द्र सिंह उप प्रमुख प्रतिनिधि सिद्धेश्वर सिंह किशोरी सिंह आदि शामिल थे।