सिवान :पंचायती के दौरान मारपीट में चार गिरफ्तार
#परवेज अख्‍तर ,सिवान :
मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के टड़ंवा गांव में रविवार को पंचायती के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस मारपीट में गांव के ही मुखिया राजू घायल हो गए। वहीं पुलिस को जैसे ही इस मामले की जानकारी हुई वहां पहुंच कर मामले की जांच की और दोनों पक्षों से चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि भूमि विवाद दो पट्टीदारों के बीच विवाद था। इसी को लेकर रविवार को श्याम किशोर और चंदन के बीच पंचायती रखी गई थी। इसके बाद पंचायती के दौरान दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया और एक पक्ष द्वारा धारदार हथियार निकाल कर दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया गया। बीच बचाव करने गए मुखिया इसमें घायल हो गए। वहीं पुलिस को दोनों पक्षों द्वारा आवेदन मिल गया था जिसकी जांच चल रही थी। वहीं इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए श्याम किशोर, चंद्रदीप, अशोक और चंदन को गिरफ्तार कर लिया।