लखनऊ से पकड़ा गया बिहार-यूपी का मोस्ट वांटेड पप्पू श्रीवास्तव, एके-47 से करता था मर्डर

गोपालगंज के एसपी रविरंजन कुमार को सूचना मिली थी कि हाल के दिनों में वो लखनऊ के चिनहट इलाके में रह रहा है. उसकी गिरफ़्तारी के लिए स्पेशल टास्क फ़ोर्स का गठन किया गया.
गोपालगंज के हिस्ट्रीशिटर पप्पू श्रीवास्तव को गुरुवार को स्पेशल पुलिस टीम गोपालगंज लेकर पहुंची. इस अपराधी को गोपालगंज सीजीएम कोर्ट में पेश किया गया.
अपराधी पप्पू की गिरफ़्तारी दो दिनों पूर्व लखनऊ के चिनहट थानाक्षेत्र से हुई थी. बिहार-यूपी के इस मोस्ट वांटेड की गिरफ़्तारी गोपालगंज और यूपी एसटीएफ की संयुक्त कारवाई में हुई थी. पप्पू श्रीवास्तव के ऊपर गोपालगंज के अलावा भोजपुर , सीवान , झारखण्ड के जमशेदपुर और यूपी के कुशीनगर जिले में कई अपराधिक मामले दर्ज हैं.
पप्पू श्रीवास्तव विशम्भरपुर थानाक्षेत्र के तिवारी मटिहनिया गांव का रहने वाला है. मामूली सा दिखने वाला यह अपराधी इस कदर शातिर है की इसने अपने कई नाम बदले हैं. करीब 25 वर्षो से इसका अपराध की दुनिया में दबदबा था.
यह अपराधी अकेले गोपालगंज में 6 हत्या और करीब दर्जन भर अपराधिक घटनाओ को अंजाम देने के बाद भूमिगत हो गया था. इसका नाम पप्पू श्रीवास्तव के अलावा संजीत श्रीवास्तव , रंजीत रंजन श्रीवास्तव और प्रमोद श्रीवास्तव भी था. इसके पास अत्याधुनिक हथियार AK-47 था. जिससे यह अपराध की घटनाओ को अंजाम देता था.
पुलिस के मुताबिक पप्पू श्रीवास्तव के ऊपर गोपालगंज के दबंग मुखिया बृजेश राय की हत्या करने का आरोप था. इसके अलावा बीजेपी के दिवंगत नेता कृष्णा शाही के ऊपर AK-47 से हमला करने का भी आरोप है. इस अपराधी ने जमशेदपुर के साकची थानाक्षेत्र से एक व्यवसायी का अपहरण कर उसके परिजनों से मोटी रकम की फिरौती वसूल की थी. यह पूर्वी यूपी और सीमावर्ती बिहार के इलाके में सक्रिय था और यहीं से अपना नेटवर्क चलाता था.
गोपालगंज के एसपी रविरंजन कुमार को सूचना मिली थी कि हाल के दिनों में वो लखनऊ के चिनहट इलाके में रह रहा है. उसकी गिरफ़्तारी के लिए स्पेशल टास्क फ़ोर्स का गठन किया गया. इस टास्क फ़ोर्स को सूचना मिली थी यह अपराधी मंगलवार को चिनहट इलाके में किसी घर में छिपकर रह रहा है.
सटीक सूचना के बाद स्पेशल टास्क फ़ोर्स की टीम ने यूपी के एसटीएफ से संपर्क किया और संयुक्त अभियान में इस अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया. हलाकि इसके पास से अभी तक कोई भी अत्याधुनिक हथियार बरामद नहीं हुआ है. जो पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है.
#इनपुट -सुमित भगत सन्नी/नवादा




Recent Comments