सारण :राजेंद्र काॅलेज एनएसएस ने एड्स जागरूकता रैली निकाली, साथ ही साथ दलित बस्ती के लोगो को भी एड्स के प्रति जागरूक किया

छपरा
शुक्रवार को एनएसएस कैंप के चौथे दिन स्वयंसेवकों ने शाह बनवारी लाल सरोवर परीसर से कार्यक्रम पदाधिकारी प्रोफेसर विभु एवं डॉक्टर पूनम के नेतृत्व में एड्स जागरूकता रैली निकाली जो श्याम चौक, गुदरी बाजार होते हुए काशी बाजार दलित बस्ती तक गई जिसमें समाज को एड्स नामक भयावह बीमारी से बचाव हेतु संतर्क करने का भरपूर प्रयास किया गया। इस रैली में जोश से भरे युवाओं ने चौक-चौराहों मोहल्लों में कई नारे भी लगाए। एनएसएस का नारा है एड्स को भगाना है, सही जानकारी दूर रखें एड्स की बीमारी, एनएसएस का नारा है एड्स मुक्त भारत बनाना है, सुरक्षा ही बचाव है नहीं तो अंजाम खराब है ,संयमित जीवन जियो एड्स से बचो, एड्स को हटाओ खुशहाली को अपनाओ, एनएसएस का है पैगाम एड्स से रहो सावधान, आज का थीम एड्स था रैली समापन के पश्चात आलोक गुप्ता काजल कामिनी अंजलि फैजल हाथी ने काशी बाजार दलित बस्ती के बच्चे बच्चियों को पढ़ाने के कार्यक्रम को उनके बीच बैठ कर आगे बढ़ाया जिससे उनमें पढ़ने की रूचि भी जग रही है उत्साह बढ़ रहा है जबकि आलोक गुप्ता के नेतृत्व में धीरज अमृत आदित्य आशुतोष रत्नेश आदि ने दलित वस्ती के घर घर में जाकर एड्स के प्रति जागरुक किया तथा सूई लेने तथा रक्त चढ़ाने जैसे कार्यों में सावधानी रखने की अपील की तथा असुरक्षित यौन संबंध के खतरे के प्रति आगाह किया जंतु विज्ञान किए वरीय प्रधानाध्यापक डॉ पी के ठाकुर ने संक्रमण के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए एड्स एवं हैपेटाइटिस जैसी खतरनाक एवं जानलेवा बीमारियों से तौर तरीको पर विस्तार से विचार- विनिमय किया तथा इनसे संबंधित नए तथ्यों स्वयंसेवको को बखूबी अवगत कराया।
#साभार :मनोरंजन पाठक