सारण : बेदवालीय गांव में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत पीसीसी सड़क निर्माण का हुआ शिलयन्यास
परसा:प्रखंड के सगुनी पंचायत के वार्ड 8 बेदवालीय गाँव में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत पीसीसी सड़क निर्माण की शिलयन्यास मुखिया अंशु सिंह तथा ब्रजेश सिंह ने संयुक्त रूप से पूजा अर्चना कर किया।आजादी से वंचित सड़क का पीसीसी निर्माण के लिए शुभारम्भ कार्यक्रम को देख ग्रामीणों में ख़ुशी की लहर दौड़ गया।मुखिया ने बताई कि उपेक्षा का शिकार उक्त सड़क को लगभग 14 लाख की लगत से जल्द पूर्ण किया जायेगा।ताकि ग्रामीणों को मुख्यमार्ग से जोड़ा जा सके।इस मौके पर वार्ड सदस्य पुतुल देवी शिबालक राय जसवंत सिंह अभय सिंह जय चंद्र राय डॉ दिनेश्वर राय पप्पू सिंह धाना राय आदि उपस्तिथ थे।