बेतिया – नरकटियागंज:– छात्र संघ चुनाव का टी०पी०वर्मा कॉलेज में चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न

न्यूज इनपुट विजय कुमार शर्मा प.च बिहार:–
नरकटियागंज आज रविवार के दिन टी०पी०वर्मा कॉलेज में छात्र संघ चुनाव का वोटिंग जारी है।टी०पी०वर्मा कॉलेज में पांच बूथों पर मतदान शांतिपूर्वक जारी है।बताते चले कि इसके पहले 1983 ई०में ही चुनाव हुआ था उसके बाद 34 साल के बाद चुनाव हो रहा है। अध्यक्ष पद पर पांच प्रत्याशी शामिल है।ए०वी०बी०पी० के अध्यक्ष पद पर शशिकांत सिंह,जनता दल महागठबंधन के अध्यक्ष पद पर अब्दुल्लाह अंसारी,जदयू के अध्यक्ष पद पर आदित्य सिंह,निर्दलीय प्रत्याशी कृष्ण मुरारी,एन एस पी के अध्यक्ष पद पर गीतांजलि कुमारी शामिल है।11 बजे तक बूथ न० 5 में कुल 17 वोटिंग,बूथ 1 पर 28 वोटिंग,बूथ 2 पर 37 वोटिंग,बूथ 3 पर 28 वोटिंग,बूथ 4 पर 21 वोटिंग हो चुका है।छात्र संघ के चुनाव को लेकर टी० पी० वर्मा कॉलेज में सरगर्मी चरम पर है विभिन्न पदों पर चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारी देने वाले छात्र व छात्राएं सघन संपर्क जारी रखे हुए हैं।चुनाव प्रभारी विकाश मंडल, सुपर वाइजिंग ऑथरिटी दुवाडल भट्राचार निर्वाचन सह प्राचार्य पदाधिकारी विनोद वर्मा एवं ऑब्जर्बर डॉ फैयाज अहमद चुनाव का तैयारियों का जायजा ले रहे है चुनाव के लिए 25 उममीदवार मैदान में भाग आजमा रहे है जबकि उनके लिए पांच मतदान केन्द्र बनाया गया है उलेखनिया है कि चुनाव में मतदान करने के लिए कॉलेज का परिचय पत्र अनिवार्य है और अधिकांश मातदाताओ के परिचय पत्र उपलब्ध नहीं है




Recent Comments