अन्याय तथा अंजनी पंचायत में अलग अलग वार्ड में नलजल योजना का शुभारम्भ

परसा/सारण
मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के अंतर्गत प्रखंड के अन्याय तथा अंजनी पंचायत में अलग अलग वार्ड में नलजल योजना का शुभारम्भ किया गया।जिसमे वार्ड 7 में मुखिया उमा देवी तथा अंजनी वार्ड 8 में मुखिया प्रतिनिधि शशि राय द्वारा मुख्यमंत्री पीसीसी सड़क तथा नल जल योजना का शुभारम्भ पूजा अर्चना के उपरांत फीता काट कर किया गया।मुखिया ने बताया कि मुख्यमंत्री के जन कल्याणकारी योजना पीसीसी सड़क निर्माण तथा नल जल योजना के तहत वार्ड में कार्य शुरू कर दिया गया है।अन्याय वार्ड 7 में नलजल योजना कार्य पूर्ण होने से 160 परिवारो को तथा अंजनी के वार्ड 8 में 190 परिवार को शुद्ध पयेजल का लाभ मिलेगा।इस दौरान वार्ड सदस्य संतोष राय सरपंच प्रतिनिधि विजय कुमार पूर्व मुखिया संजय कुमार साह सुरेन्द्र राय अलोक कुमार राय अखिलेश राय अजय साह मनीष कुमार शिक्षक रामगोपाल राय ललिता प्रसाद यमुना राय राकेश राय जयनारायण राय उमा राय जलेश्वर राय सरोज राय अनिल सिंह आदि उपस्थित थे।