महाचण्डि यज्ञ और प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई भव्य कलश यात्रा
#न्यूज़ इनपुट -अभय सिंह /बनियापुर

बनियापुर (सारण)
प्रखंड के बेदौली गांव में महा चण्डि यज्ञ और प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा में भाग लिया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस यज्ञ को लेकर प्रखंड के बैदौली, नदौवां, चेतन छपरा होते हुए पैगम्बरपुर शिव मंदिर पर जल भरी की गई। जिस जल भरी कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों महिलाएं और पुरुष भाग लेकर जल भरी कार्यक्रम को सफल बनाया गया। जिस यज्ञ का नेतृत्व आचार्य विवेका नन्द जी महाराज द्वारा किया जा रहा है। जिसमें प्रोमोद प्रसाद, जयप्रकाश प्रसाद, लालबहादुर प्रसाद, विजय मिश्रा, बलिराम मिश्रा, रामजी प्रसाद, निरद कुमार वर्मा, रविन्द्र कुमार राम, रमण पाण्डे आदि लोगों द्वारा कार्यक्रम के सफलता के लिए लगे हुए हैं।