सारण :प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत नि:शुल्क LPG कनेक्शन का दिघवारा मे वितरण

दिघवारा : दिनांक 07-02-18
दिघवारा नगर पंचायत के निलम इंडेन गैस द्वारा प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत नि:शुल्क LPG कनेक्शन वितरण दिघवारा महिला मोर्चा अध्यक्ष नीतू सिंह, नगर अध्यक्ष शिव कुमार गा़ई,युर्वा मोर्चा अध्यक्ष आदित्य कुमार और नगर महामंत्री रौशन मिश्र ने किया।इस अवसर पर राकेश कुमार सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,उप मुखिया प्रदीप राय और इंडेन गैस के प्रबंधक राकेश कुमार भी शामिल थे।वक्ताओं ने बताया निलम इंडेन के द्वारा आगे भी इस कार्यक्रम को बढ़चढ़कर भाग लिया जा रहा है और आगे भी इस तरह का कार्यक्रम भी जारी रहेगा।आज कुल 50 लाभुकों को इस योजना का लाभ मिला।ज्ञात हो कि पूरे छपरा जिले में इस कार्यक्रम का मोनेटरिंग छपरा सांसद श्री राजीव प्रताप रुढ़ी द्वारा किया जा रहा है।इस कार्यक्रम में विनोद कुमार, अजय कुमार, एंव वरिष्ठ भाजपा नेता नवल किशोर सिंह भी उपस्थित थे।