*सीवान : …….और जिला पार्षद की पहल पर शुरू हो गया महीनों से बंद पड़ा एमडीएम*
———————————————-
✍दैनिक खोज खबर के लिए कुमार विपेंद्र की रेपोर्ट
———————————————-
सीवान : जिला पार्षद जयकरन महतो की पहल पर पचरुखी प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पगुरकोठी में महीनों से बंद पड़ा एमडीएम एक बार फिर से चालू हो गया है।जिला पार्षद श्री महतो ने एमडीएम की गुड़वत्ता परखने के लिए खुद चख कर देखा और बच्चों से कहा कि यदि मध्यान भोजन में भविष्य में कोई गड़बड़ी होती है तो हमें सूचित करो।एमडीएम बनने से बच्चों में बेहद खुशी देखी गई।बच्चे इस बात से खुश थे कि भोजनावकाश के समय अब उन्हें खाना खाने के लिए घर नहीं जाना पड़ेगा।जब एमडीएम बंद था तब गरीब तबके के बच्चों को काफी परेशानी होती थी।बता दें कि पागुरकोठी मध्य विद्यालय में प्रभार को लेकर एमडीएम करीब चार माह से बंद था।जिला पार्षद की पहल पर सरोज कुमार चौरसिया ने विद्यालय का प्रभार लिया व एमडीएम फिर से बनने लगा।प्रधानाध्यापक श्री चौरासिया ने कहा कि बहुत जल्द विद्यालय तमाम व्यवस्थाएं चुस्त दुरुस्त हो जाएंगी।हालांकि नए प्रधानाध्यापक के समक्ष चुनौतियाँ भी कम नहीं हैं।क्योंकि उत्क्रमित मध्य विद्यालय पगुरकोठी में बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं है।न तो यहाँ ढंग का शौचालय है और न ही समुचित पेयजल की सुविधा।यहां शिक्षकों की भी कमी है।विद्यालय में महीनो से बंद पड़ा मध्यान भोजन जिला पार्षद जयकरन महतो की पहल पर कुछ दिनों से शुरू हुआ है।जिला पार्षद ने नए प्रधानाध्यापक को व्यवस्था में तुरंत सुधार करने का निर्देश दिया है।
पार्षद श्री महतो ने विद्यालय में छात्रों की कम उपस्थिति को देखते हुवे अपनी नाराजगी जाहिर की।
उधर विद्यालय के रसोइयों के लिए कपड़े तक उपलब्ध नहीं हैं।
हालांकि प्रधानाध्यापक सरोज कुमार चौराशिया का कहना है कि जब से वे प्रभार लिए हैं।व्यवस्था में लगातार सुधार आ रही है।मगर कुछ असमाजिक तत्व विद्यालय की संपत्ति को रात के अंधेरे में नुकसान पहुचा रहे हैं।जल्द ही उन असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर एफआईआर किया जायेगा।