सारण :आगलगी में पांच घर जलकर राख
#अजहर करीम
इसुआपुर-
प्रखंड के आतानगर पंचायत के विशुनपुरा गाँव के दलित बस्ती में बुधवार को दोपहर में लगी आग से पांच परिवार का घर जलकर राख हो गया।अचानक लगी आग से देखते देखते शंकर नट ,मेघा नट,चन्द्रमा नट,रूपन नट,मंगरु नट का फुसनुमा घर राख में बदल गया।घरों में रखा सारा सामान वस्त्र, अनाज,चौकी,बक्से में रखा रुपया पैसा,सबकुछ पलभर में जल गया।इस आगजनी में कुल ढाई लाख रुपये मूल्य की सम्पति की छति हुई है।घटना की खबर पाकर थानाध्यक्ष अरबिन्द पासवान ,अंचल निरीक्षक सुनील कुमार आर्य ,मुखिया संगम बाबा घटना स्थल पहुंचे तथा पीड़ित परिवार को सान्त्वना दी।