सीवान के सपूत व बिहार सूचना सेवा के पूर्व अधिकारी कमलाकांत उपाध्याय का निधन

💢बिहार सूचना सेवा के पूर्व अधिकारी व सीवान के सपूत कमलाकांत उपाध्याय का आज पटना में असामयिक निधन हो गया । स्वर्गीय उपाध्याय सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग में संयुक्त निदेशक सहित कई महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया था।
वे बिहार के मुख्यमंत्री के जन-सम्पर्क पदाधिकारी के रूप में भी लंबे अर्से तक अपनी सेवाएं दी थीं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दु:ख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
दैनिक खोज खबर परिवार दिवंगत आत्मा के शांति के लिए प्रार्थना करते हुए उन्हों अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है ।




Recent Comments