सारण :नंदनपुर गाँव में एक किलोमीटर लंबी सड़क का विधायक ने किया शिलान्यास
#सुरभि तिवारी

तरैया
नंदनपुर गाँव मे एक किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक मुद्रिका प्रसाद राय ने किया।56 लाख 54 हजार 854 रुपये की लागत से नंदपुर ग्रामीण बैंक से बीच गाँव तक जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य किया जायेगा।उक्त मौके पर विजय कुमार यादव,मनोज पंड़ित, मनोज राय, वीरबहादुर राय, अजय पासवान,विक्रमा प्रसाद गुप्ता,रामजी रौशन,देवकुमार राय, पैक्स अध्यक्ष संजय यादव,पीए अशोक राय, उद्धव राम व अन्य थे।
*05 मार्च को जीआर और अंचल कार्याल के कार्यशैली पर विधायक करेंगे एसेम्बली क्वेश्चन*
जीआर और सीओ पर आगामी 05 मार्च को विधायक मुद्रिका प्रसाद राय एसेम्बली क्वेश्चन करेंगे।उक्त बातें विधायक ने सड़क के शिलान्याद के बाद ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही।विधायक ने कहा कि अंचल कार्यालय के उदाशीनता के कारण तरैया के सैकड़ो बाढ़ पीड़ितों को अबतक जीआर राशि नही मिल पाया है।जिससे विधायक नाराज थे।05 मार्च के बाद विधायक जीआर के लिए अंचल कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे।




Recent Comments