सारण डीएम का सोमवार को तरैया प्रखंड कार्यालय में है पूर्व से कार्यक्रम, रेफरल अस्पताल के चिकित्सकों के खिलाफ जनप्रतिनिधियों ने रखा घेराव कार्यक्रम

तरैया:20.05.2018:
दिवंगत भाजपा नेता जंगबहादुर महतो की रेफरल अस्पताल में हार्ड अटैक से हुई मौत के बाद आक्रोशित जनप्रतिनिधियों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में प्रमुख प्रतिनिधि मंटू सिंह की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों की एक बैठक किया गया।जिसमें जनप्रतिनिधियों ने आरोप लगाया है कि अस्पताल में कुव्यवस्था का आलम है।ऑक्सीजन का सिलिंडर नही है।जिससे सीरियस मरीज की जान बचायी जा सकती है।अस्पताल में स्थानीय गार्ड को बहाल किया गया है जो अस्पताल में दलाली करते है।कुत्ता की सुई तथा प्रसूति केंद्र में पैसे वसूले जाते है।और जब अस्पताल की कुव्यवस्था का उजागर जनप्रतिनिधि करते है तो उन्हें चिकित्सक मुकदमे में फंसाने की धमकी देते है।अस्पताल के चिकित्सक तानाशाह की तरह मरीजो के साथ व्यवहार करते है।बैठक में पूर्व प्रमुख हरिशंकर सिंह,प्रमुख पति गणेश सिंह,उपप्रमुख जगलाल राय,अमरनाथ सिंह, बीडीसी बहरण मांझी,दूधनाथ साह,सच्चितानंद राय, मुखिया प्रतिनिधि धनवीर कुमार सिंह विक्कू,शत्रुध्न सिंह,श्रीभगवान सिंह,अनिल सिंह,दिलीप गुप्ता,देवकुमार सिंह व अन्य मौजूद थे।
*चिकित्सक के गलत आरोप के विरोध में जनप्रतिनिधि आज डीएम का करेंगे घेराव*
सात निष्चय की समीक्षा करने सोमवार को तरैया आ रहे नए डीएम का जनप्रतिनिधि घेराव करेंगे।प्रमुख प्रतिनिधि मंटू सिंह ने कहा कि चिकित्सक खुद लापरवाह है और जनप्रतिनिधि का पर गलत आरोप लगाते है।जिसके विरोध में हम जनप्रतिनिधि चिकित्सको पर करवाई की मांग को लेकर डीएम का घेराव करेंगे।
#क्षेत्र में लाउडस्पीकर से डीएम के घेराव का प्रचार-प्रसार हो रहा है-
जनप्रतिनिधियों द्वारा सोमवार को डीएम के आगमन की सूचना को प्रचार-प्रसार लाउडस्पीकर से क्षेत्र में किया जा रहा है।डीएम के आगमन की सूचना पर सोमवार को प्रखण्ड मुख्यालय पर आम जनता की हुजूम जुटने की उम्मीद है।
#अस्पताल में इमरजेंसी सेवा हुआ बहाल,ओपीडी बन्द-
रेफरल अस्पताल में इमरजेंसी सेवा बहाल हो गयी है लेकिन ओपीडी सेवा बन्द है।चिकित्सक के साथ हुए दुर्व्यवहार एवं मारपीट के बाद अस्पताल कर्मी
अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है।स्वस्थ्यकर्मी दोषियों पर करवाई की मांग और अपनी सुरक्षा की मांग कर रहे है।अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ श्रीनाथ प्रसाद ने बताया कि सारण सीएस को सारे घटना की जानकारी दी गयी है।आवश्यक दिशा निर्देश मिलने के बाद उचित निर्णय लिया जायेगा।




Recent Comments