दिवंगत भाजपा नेता के परिजनों से मिले तरैया विधायक,दिया सान्त्वना
तरैया(सारण):20/05/2018:
दिवंगत भाजपा नेता जंगबहादुर महतों की हार्ट अटैक से मौत के बाद स्थानीय विधायक मुद्रिका प्रसाद राय रविवार को सिरमी गाँव पहुँचे और परिजनों को सांत्वना दिया।विधायक ने मृतक के पुत्र और पत्नी को ढांढस बंधाया।और विधायक ने कहा कि वे एक बहुत अच्छे सामाजिक कार्यकर्ता थे।उनकी मृत्यु समाज के लिए अपूर्ण क्षति है।उक्त मौके पर मुन्ना कुमार यादव,अशोक राय, विजय कुमार यादव,मनोज राय, रामजी रौशन व अन्य मौजूद थे।विधायक ने मृतक की आत्मा के शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर शोक मनाया।




Recent Comments