सिवान :भूमि विवाद में मारपीट, चार घायल
#परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के धनौती थाना क्षैत्र भरथुई गांव में पूर्व से चली आ रही भूमि संबंधी विवाद को लेकर दो पक्षों में रविवार को हुई मारपीट में एक पक्ष से चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना के संबंध में घायल कलिस्टर भगत ने बताया कि रविवार की सुबह अपनी भूमि पर था तभी मेरे चचेरा भाई ने अपने परिवार के सदस्यों संग मुझपर हमला कर दिया। वहीं बीच बचाव करने आए घर के अन्य सदस्य कविता देवी, नीतीश कुमार, इंदु कुमारी भी घायल हो गए। घायलों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।
————–




Recent Comments