भाजपा सांसद सीग्रीवाल ने मशरख में पार्टी संघटन को मजबूती के लिये किया सभा

मशरक (सारण) :नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली भाजपा सरकार में देश की काफी तरक्की हुई है। सरकार द्वारा समाज के निचले तबके के लोगों को स्वच्छ और स्वास्थ्य जीवन के लिए कई योजनाएं चलायी जा रही है।उज्ज्वला योजना,आवास योजना सहित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजना के तहत चयनित लाभुकों को सरकार 5 लाख रुपये की सहयोग करेगी।उक्त बातें महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने मशरक प्रखंड के कवलपुरा पंचायत स्थित मठिया गांव में महेश ओझा के आवास पर आयोजित पार्टी के संगठनात्मक सभा को संबोधित करते हुए कहा । उन्होंने कहा कि 70 वर्ष तक काँग्रेस सरकार कमिशन पर काम की जबकि नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली भाजपा सरकार मिशन पर काम कर रही है।परिणाम स्वरूप आज देश तरक्की की राह पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि देश के हर कोने में विकास दिख रहगया है।सुनील सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर पुष्पांजलि कर किया गया। मौके पर सुरैन्द्रनाथ सिंह, जिला भाजपा प्रवक्ता त्रिभुवन तिवारी, पूर्व अध्यक्ष प्रभुनारायण ओझा, पूर्व मुखिया रणबीर राज, मंडल महामंत्री मिथिलेश सिंह, मोसाफिर सिंह, कमख्या सिंह अरविंद कुमार सिंह, नवल सिंह भूषण सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।