एससीसी सूची का सत्यापन कर रहे है आवास सहायक,वंचित लाभुको को मिलेगा आवास
तरैया(सारण)29.05.2018:
प्रखण्ड कार्यालय परिसर में आवास सहायको की एक बैठक बीडीओ राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई।जिसमें बीडीओ ने आवास सहायको को निर्देश दिया कि गाँव-गाँव घूमकर एससीसी(सामाजिक आर्थिक जातिगत जनगणना)की सूची का जाँच करें।और वैसे लाभुको का चयन करें।जिनका सूची में नाम है किंतु इन्दिरा आवास नही मिला है ।उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिया जाएगा।बीडीओ ने बताया कि 31 मई तक सूची का सत्यापन कर लेना है।तथा 16 जून 2018 तक ग्राम सभा से प्रस्ताव पारित के वंचितों को आवास दे देना है।




Recent Comments