सारण :ट्यूबलाइजेशन ऑपरेशन के पहले गाँव मे ही होगा प्री रजिस्ट्रेशन,बी.क्यू. एस.सी के बैठक में हुआ निर्णय
#सुरभि तिवारी

तरैया।27.02.2018
रेफरल अस्पताल तरैया के भवन कक्ष में मंगलवार को प्रखण्ड स्तरीय गुणवत्ता समिति (बी.क्यू. एस. सी.) की बैठक प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. श्रीनाथ प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में किया गया।जिसमें प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि प्रत्येक रविवार को परिवार नियोजन के तहत कम से कम दस महिलाओं का ट्यूबलाइजेशन ऑपरेशन किया जाएगा।इसके लिए आशा कार्यकर्ता उनके गाँव मे ही ऑपरेशन के दो दिन पूर्व उनका रजिस्ट्रेशन कर लेंगी।बैठक में अस्पताल के विभिन्न समस्याओं पर चर्चा किया गया।तथा अस्पताल के गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए उन समस्याओं का समाधान किया गया।प्रभारी ने बताया कि प्रत्येक माह में अस्पताल की गुणवत्ता को लेकर सभी अस्पताल कर्मियों की बैठक की जाती है।जिसमे अस्पताल की समस्याओं को आरकेएस की बैठक में पारित कर उसका निराकरण किया जाता है।बैठक में स्वस्थ्य प्रबंधक नवाब अख्तर गिलानी,निकेश दुबे,ललन प्रसाद,राजीव कुमार,सुरेश प्रसाद,कुमार शंभु व अन्य अस्पताल कर्मी व आशा फैसिलेटर मौजूद थी।