सिवान :सर पर गागर भरकर अकीदतमंद पहुंचेंगे खानकाह
#परवेज अख्तर, सिवान :
सिवान :शहर के स्टेशन रोड स्थित खानकाह अमजदिया शरीफ का 130वां सात दिवसीय सालाना उर्स गुरुवार से शुरू हो गया। इसकी तैयारी जोर शोर की गई है। खानकाह को झिलमिल और रंगीन लाइटों से सजाया गया है। साथ-साथ पेंट का भी काम युद्धस्तर पर किया गया है ताकि सजावट में कोई कमी ना रह जाए। उर्स के मौके पर सिवान के अलावा देश के अन्य शहरों से अकीदतमंद शामिल होने के लिए आते हैं। खानकाह के सज्जादा नशीन डॉक्टर सैयद हेयात अहमद अमजदी ने बताया कि सभी कार्यक्रम रात के 9 बजे से शुरू होगा। 31 मार्च को अलम शरीफ, 1 अप्रैल को गागर शरीफ शाम 4 बजे से शहर के करीब सभी मोहल्लों से लोग अपने सर पर गागर लेकर सूफियाना कौव्वली के साथ खानकाह पहुंचते हैं। 2 अप्रैल को चादर शरीफ (रंगीला बाबा के मज़ार पर), 3 अप्रैल को सैयद शाह तसद्दुक अली रह.(पर वाले बाबा), हाकिम सैयद खुर्शीद रह. सैयद सगीर अहमद रह. के मजार शरीफ पर चादरपोशी होगी तथा इसी दिन रात 2 बजे कुल (फातेहा) एवं महफिले खाश का आयोजन होगा। 4 अप्रैल को बाद नमाजे फज्र सभी मज़ार शरीफ पर ग़ुस्ल शरीफ होगा। सुबह सात बजे कुल शरीफ के बाद समापन होगा। उन्होंने बताया कि सभी प्रोग्राम के बाद महफिले शमां का आयोजन होता है, जिसमें कौव्वाल सूफियाना कौव्वाली पेश करते हैं जो देर रात तक चलता है।
_____;_;;;;;;;;;;;;;;




Recent Comments