सारण : छपरा में श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ 09 मार्च शुक्रवार से
छपरा
स्थानीय मारूति मानस मंदिर परिसर छपरा में 09 मार्च शुक्रवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ होगा । जिसमे कथावाचक वेदांत मार्तण्ड जगत गुरू त्रिडण्डी गोपालाचार्य स्वामी जी महाराज की अमृत वाणी से कथा का वाचन करेंगे ।

भक्त श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण दोपहर 3 बजे से रात 7बजे तक कर सकेंगे । यज्ञ मे कलश यात्रा 9 मार्च शुक्रवार को सुबह 8 बजे प्रारंभ सत्यनारायण मंदिर परिसर से होकर मानस मंदिर परिसर मे आएगी।




Recent Comments