सारण के लाल ने यूपीएससी मे आया 34 वां रैंक 
——–
उप-प्रबंध सम्पादक मनोकामना सिंह की रिपोर्ट 
——
मढौरा (सारण)
यूपीएससी के परीक्षा मे सारण के लाल ने 34 वा स्थान लाकर अपने प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया  ।यों कहे गुदरी के लाल ने ये उपलब्धि परिवार के माली हालत मे हासिल किया ।मढौरा प्रखंड के अवारी निवासी स्व उपेंद्र उपाध्याय एवं श्री मति मंजु देवी  उपाध्याय का एकलौता पुत्र सुमेश कुमार उपाध्याय ने ये कामयाबी हासिल किया है ।इनके सफलता की कहानी प्रतिभावान सुमेश के चाचा वीरेंद्र उपाध्याय की जुबानी सुनने पर ये बाते स्पष्ट हो जाती है की प्रतिभा किसी धन सम्पति के मोहताज नही होता है ।इनके पिता गरीबी के मार से कोलकता गये ।कोई अच्छी नौकरी नही मिली तो प्राइवेट नौकरी कर बेटे को ऑफीसर बनाने के सपने लेकर अपनी ज़रूरी आवश्यकता को भी नज़रंदाज़ कर पढाई मे खर्च कर रहे थे ।सुमेश ने कोलकता से ही मैट्रिक ,इंटर् एवं सेंट जेवीयर्स से स्नातक की डिग्री लेकर अपनी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिये दिल्ली चला गया ।इसी तैयारी के समय मे पिता का साया सर से उठ गया ।होनहार छात्र ने मेहनत से सफलता हासिल कर पिता के सपनो को साकार करता दिखता है ।भाई मे अकेले सुमेश की छोटी दो बहने है ।वो भी स्नातक कर चुकी है ।उनकी भी अब हौसला बढेगा की भाई पिता के मौत के बाद भी अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति से सफलता हासिल कर लिया तो हमलोगों के लिये ये लीक साबित होगा ।गुरुवार को मढौरा प्रखंड के अवारी गांव मे मीडिया कर्मी के साथ ही दिनभर शुभ चिंतकों का आना जाना लगा रहा ।सभी ने इस प्रतिभावान छात्र को भविष्य की शुभकमनाएं दी ।