सीवान :जीरादेई का विवेक सौ मीटर की दौड़ में बना चैंपियन
#रिपोर्ट -परवेज अख्तर /सीवान
जीरादेई-: सर्व शिक्षा अभियान के तहत बिहार सब जूनियर स्पोर्ट्स मीट 2018 तरंग प्रतियोगिता शुक्रवार को सम्पन्न हुआ. प्रतियोगिता के दिन खेल की शुरूआत 100 मीटर दौड़ से हुई. जिसमें जीरादेई प्रखंड के उ०म०वि० भरथुआ के विवेक कुमार सिंह ने अपने प्रतिद्वंदियों को पीछे छोड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर चैंपियन बना. दौड़ में अव्वल स्थान प्राप्त करने से हर्षित विद्यालय के प्रधानाध्यापक नरेन्द्र कुमार वर्मा ने शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी. जबकि बीईओ शमसी अहमद खां ने चयनित बच्चें की सराहना करते हुए राज्य स्तरीय प्रतिस्पर्धा में विजय हासिल करने की मंगल कामना की. उन्होंने बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि अपने जीवन में लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ें और प्रखंड व जिला का नाम गौरान्वित करें. बधाई देने वालों में अशोक कुमार दास, रमावती कुमारी, स्नेह लता, मनीषा कुमारी, आदर्श तिवारी, संदीप कुमार मिश्रा, प्रदीप कुमार आदि रहे.




Recent Comments