सारण जिला पंच सरपंच संघ की बैठक सम्पन्न

ロ 18 फरवरी को संघ द्वारा विधानसभा घेराव मे पटना चलने का हुआ निर्णय-:

ロ बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ 21 सुत्री माँगों के समर्थन मे 18 फरवरी को विधानसभा का करेगा घेराव

डोरीगंज(सारण)-:
“”””””””””
बिहार सरकार की उपेक्षापूर्ण व दोहरी नीति से नाराज अपनी 21 सूत्री मांगों के समर्थन मे बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ आगामी 18 फरवरी को विधान सभा का घेराव करेगे ।

जिसको ले सारण जिला पंच सरपंच संघ की अध्यक्षा संध्या चौहान के नेतृत्व मे शनिवार को साँढा ग्राम कचहरी भवन पर जिले के विभिन्न पंचायतो के पंच व सरपंच प्रतिनिधियो की एक बैठक आहूत की गयी जिसकी अध्यक्षता संध्या चौहान ने किया

बैठक के दौरान अपनी 21 सूत्री मांगों के समर्थन मे आगामी 18 फरवरी को बिहार विधानसभा घेराव को ले बड़ी संख्या मे पटना चलने का निर्णय लिया गया ।

प्रतिनिधियो को बताया गया कि इसके लिए सभी प्रखंडों से गाड़ियां खुलेंगी। सभी सदस्यों को इसके लिए व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार करने की जरूरत है । ताकी इस आन्दोलन को ऐतिहासिक बनाया जा सके ।

वही इस मौके पर पंच सरपंच संघ की अध्यक्षा संध्या चौहान ने बताया कि हम जनता के चुने हुए प्रतिनिधि है बावजूद सरकार हमारे अधिकारो का हनन कर रही है जिसे हम कतई अब बर्दाश्त नही करने वाले नही है

मौके पर अधिवक्ता उमेश कुमार सिंह गणेश शर्मा पंच सरपंच दरियापुर प्रखंड अध्यक्ष उमेश सिंह प्रखंड अध्यक्ष मकेर रविन्द्र सिह प्रखंड अध्यक्ष सदर सुरेश पाण्डेय दिनेश कुमार भरत सिंह बबीता देवी भुवनेश्वर राय संजय राय तथा शंकर महतो समेत जिले के विभिन्न पंच व सरपंच प्रतिनिधि मौजूद थे ।