दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
आज दिनांक 1/03/2019 को जिलाध्यक्ष(बेतिया) राकेश गुप्ता जी के अध्यक्षता में उनके आवास पर एन. डी. ए. की होने वाली गाँधी मैदान, पटना में संकल्प रैली में प० चंपारण व्यवसायिक प्रकोष्ठ के साथियों की जोरदार भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए बैठक की गई।
मौके पर प्रदेश महासचिव सह बगहा प्रभारी श्री रामचन्द्र प्रसाद जी ने साथियों से माननिय मुख्यमंत्री व माननीय ललन सर्राफ सर के हाथों को मजबूत बनाये रखने हेतु ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने का आग्रह किया।
बैठक में जिला महासचिव आशुतोष कुमार, शिवांग प्रीत,कार्यकारी अध्यक्ष अमित अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष अमित बरनवाल, जिला सचिव आशीष अग्रवाल, हरिओम कुमार, प्रमोद कुमार, जिला प्रवक्ता कुमार नितेश, जिला कार्यकारिणी सदस्य अरुण कुमार, राजकुमार प्रसाद, नगर अध्यक्ष(बेतिया) प्रेमचंद प्रसाद सहित प्रकोष्ठ के साथी मौजूद रहे।
साथ ही आज माननीय मुख्यमंत्री जी के जन्मदिन के अवसर पर मिठाइयां भी बाटी गयी।





Recent Comments