Θ बेतिया:– *नव प्रशिक्षित शिक्षकों का वेतन निर्धारण ग्रेड पे को 2.57 से गुणा कर करने हेतू TSUNSS गोपगुट पश्चिम चम्पारण ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया ज्ञापन*

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प.च) बिहार 👉

24 अप्रैल 2019 बेतिया पo चम्पारण

TET STET उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ, TSUNSS गोपगुट पश्चिम चम्पारण जिला इकाई ने बुद्धवार 24 अप्रैल 2019 को जिला महासचिव राजेश कुमार राय एवं कोषाध्यक्ष प्रशांत प्रियदर्शी के नेतृत्व में नव प्रशिक्षित शिक्षकों के सातवें वेतनमान के अनुसार वेतन निर्धारण एवं ग्रेड पे में 2.57 से गुणा कर फिक्सेशन करने हेतू पुनः जिला शिक्षा पदाधिकारी पश्चिम चम्पारण को आवेदन देकर सम्बंधित पत्र निर्गत करने की माँग किया है। आवेदन के साथ DPO स्थापना लखीसराय द्वारा निर्गत पत्र भवदीय के अवलोकनार्थ संलग्न किया गया है।
संघ के हवाले से इसकी जानकारी संघ के जिला सोशल मीडिया प्रभारी सुनिल कुमार राउत ने दिया। उन्होंने बताया कि TSUNSS गोपगुट पश्चिम चम्पारण संघ ने D.EL.ED रेगुलर से प्रशिक्षित हुए सभी नव प्रशिक्षित शिक्षकों के सातवें वेतनमान के अनुसार वेतन निर्धारण हेतू संघर्षरत व प्रयासरत रहा है। संघ ने परीक्षाफल प्रकाशन के तत्काल बाद 19 जनवरी 2019 को ही आवेदन देते हुए सम्बंधित पत्र निर्गत करने की माँग किया था। जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से इससे सम्बंधित पत्र पत्रांक 596 दिनांक 25/2/19 निर्गत हुआ। किन्तु लगभग दो माह बीत जाने पर भी कतिपय कारणों से ग्रेड पे में 2.57 से गुणा कर वेतन निर्धारण की दिशा में आवश्यक व उचित पहल नहीं होता देख संघ ने जिलाध्यक्ष चंचल अविनाश के नेतृत्व में पुनः 29 मार्च 2019 को जिला शिक्षा पदाधिकारी व जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) से मिल अग्रेत्तर कार्रवाई का अनुरोध किया जिसपर महोदय द्वारा सकरात्मक आश्वासन दिया गया थ किन्तु वेतन निर्धारण की दिशा में अबतक कोई ठोस पहल नहीं होता देख संघ ने पुनः बुद्धवार 24 अप्रैल को जिला महासचिव के नेतृत्व में ज्ञापन देकर पत्र निर्गत करने का अनुरोध किया है। इधर जनवरी 2019 से अबतक अन्य सत्र के अधिकांश अप्रशिक्षित/प्रशिक्षु शिक्षक भी NIOS D.EL.ED से प्रशिक्षित हो गए हैं। राज्य के अन्य जिलों में ग्रेड पे में 2.57 में गुणा कर वेतन निर्धारण का पत्र निर्गत किया जा चुका है किन्तु पश्चिम चम्पारण जिले में वेतन निर्धारण में अनावश्यक विलम्ब से जिले के सम्बंधित प्रशिक्षित शिक्षकों में कार्यालय के प्रति क्षोब व रोष पनप रहा है। महासचिव राजेश कुमार राय ने कहा कि प्रशिक्षित सातवें वेतनमान के अनुसार ग्रेड पे को 2.57 से गुणा करते हुए वेतन निर्धारण हेतू पत्र निर्गत किया जाय अन्यथा शिक्षक आंदोलन हेतू बाध्य होंगे। कोषाध्यक्ष प्रशांत प्रियदर्शी ने कहा अन्य जिलों में सम्बंधित पत्र निर्गत किया जा चुका है किन्तु जिले में इस दिशा में अपेक्षित पहल नहीं होना दुःखद व निराशाजनक है। भवदीय स्तर से अविलम्ब पत्र निर्गत किया जाना चाहिए ताकि शिक्षकों का वेतन निर्धारण हो सके॥