असोइयां में पिछले साल मूर्ति विसर्जन में हुये विवाद को लेकर डीआईजी-एसपी ने ग्रामीणों के साथ किया बैठक

मढ़ौरा (सारण):

पिछले वर्ष नगर क्षेत्र के असोइयां में सरस्वती पूजा मूर्ति विसर्जन में हुये विवाद के बाद इस वर्ष शांतिपूर्ण पूजा और विसर्जन के लिये सारण डीआईजी और एसपी ने असोइया के लोगों बीच एक बैठक की I मढ़ौरा थाना में आयोजित बैठक में डीआईजी विजय कुमार वर्मा ने गांव में मूर्ति स्थापित होने वाले स्थानों की जानकारी के साथ गांव में तनाव की वर्त्तमान स्थिति की भी जानकारी ली I ग्रामीणों वर्त्तमान में सब कुछ सामान्य बताया और कहा कि अब किसी तरह का तनाव किसी पक्ष में नहीं है I सभी लोग शांतिपूर्ण ढंग से पूजा का संचालन और मूर्ति का विसर्जन करेंगे I सभी पक्ष में सौहार्द का माहौल है और किसी तरह की समस्या नहीं है I डीआईजी विजय कुमार वर्मा ने उपस्थित ग्रामीण से दोनों पक्ष से कुछ लोगों को नामांकित करते हुये उन्हें पूजा के दौरान और मूर्ति के विसर्जन तक की विशेष जिम्मेवारी सौपी I मौके पर उपस्थित एसपी हरकिशोर राय ने कहा कि ग्रामीणों को सक्रियता से पूरी स्थिति पर नजर रखनी होगी ताकि सौहार्द की स्थिति बनी रहे और पुर तरह से मिलजुल कर पूजा संपन्न हो I इस दौरान बैठक में पूजा के बाद 11 फरवरी को हर हाल में मूर्ति का विसर्जन कर लेने को कहा गया I बैठक में उपस्थित एसडीओ विनोद कुमार तिवारी,डीएसपी धीरेन्द्र कुमार साह ने भी शांति और सौहार्द के माहौल में पूजा संपन्न करने का बात रखी I

डीजे और फूहड़ गीत पर रहेगा रोक

एसपी ने बैठक में कहा कि सरस्वती पूजा में डीजे साउंड पर पूरी तरह से रोक रहेगी और किसी भी स्थिति पर फूहड़ गीत को नाह बजाना होगा I बीना लाइसेंस के पूजा के संचालन करने पर पूजा करने वालों पर कारवाई की जायेगी I मूर्ति विसर्जन के लिये पहले से मिले रूट चार्ट के अनुसार ही विसर्जन प्रक्रिया पूरा होगी I निर्धारित रूट से अलग रूट पर जाने पर कारवाई की जायेगी I बैठक में नगर मुख्य पार्षद ललन राय, जदयू प्रखंड अध्यक्ष गामा सिंह, बीजेपी नेता नागेन्द्र राय, सामाजिक कार्यकर्ता नवी अहमद, धर्मेन्द्र राय, रमीज राजा, नौशाद , हसनैन मौलाना,राहत अली,अब्दुल सलाम, हैदर अली सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे I

साभार : संजीव कुमार , दैनिक भास्कर मढ़ौड़ा