वरिष्ठ पत्रकार मृत्युंजय दुबे की रिपोर्ट:-बेतिया (पश्चिम चंपारण) बेतिया -मोतिहारी मुख्य पथ में मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे नानोसती चौक के समीप ट्रक -टैम्पो के संतुलन बिगड़ने की वजह से गैस सिलेंडर से भरी ट्रक पलट गयी जिससे चालक उप चालक जख्मी हो गए।वहीं टैम्पो पर सवार चार यात्री भी चोटिल हो गए ।जिन्हें चिकित्सा के लिए मझौलिया एवम् मुफस्सिल पुलिस की सक्रियता से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।मुफस्सिल थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि उक्त घटना में क्षतिग्रस्त ट्रक का परिचालन संदेहास्पद है।ट्रक पर अंकित नम्बर NLO2N/5302 है।जो इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड मुजफ्फरपुर से 29 अप्रैल को 306 गैस भरे सिलेंडर को लेकर कनकलता इंडेन ग्रामीण वितरक बलुआ रमपुरवा के लिए चला था।जो दुर्घटनाग्रस्त हो गया। क्षतिग्रस्त ट्रक प्रथम दृष्टिया नागालैंड से पंजीकृत प्रतीत हुआ। लेकिन नम्बर टैक करने पर इसका कोई ट्रेस आउट नही हो रहा है।जिसके कारण अज्ञात वाहन स्वामी पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। प्राथमिकी दर्ज हो जाने के बाद अनुसंधान के क्रम में वास्तविक वाहन मालिक का पता चल पाएगा। अब प्रश्न उठता है कि संबंधित गैस वितरक द्वारा कैसे और किस परिस्थिति में बिना कागजात वाले ट्रक का एग्रीमेंट कराया गया।तथा इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड मुजफ्फरपुर से कनकलता इंडेन ग्रामीण वितरक बलुआ रमपुरवा के गैस गोदाम तक नियमित 150 किमी की दूरी तक गैस सिलेंडर ढोने मे ट्रक का परिचालन होता रहा।क्या परिवहन विभाग तथा पुलिस विभाग के वाहन चेकिंग के दौरान उक्त ट्रक पर किसी की नजर नहीं पड़ी।या ट्रक चालक ने वाहन चेकिंग के दौरान ट्रक को सडक मार्ग को छोड़कर आकाश मार्ग से गैस डिपो से गैस गोदाम तक पहुंचा दिया जाता था। अथवा परिवहन तथा पुलिस विभाग के अधिकारियों को गैस वितरक अथवा ट्रक स्वामी द्वारा मैनेज करके ट्रक का परिचालन तो नही किया जा रहा था ।आदि यक्ष प्रश्न बना हुआ है।अब देखना है कि पुलिस इस मामले की निष्पक्ष जांच कर तह तक पहुंच पा रही है या नही ।यह तो आनेवाला समय ही बताएगा।




Recent Comments