दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-बेतिया । लोहिया स्वच्छता अभियान की जमीनी सच्चाई से अगर आप रूबरू होने चाहते है। तो एक बार नौतन प्रखंड कार्यालय के अंदर और बाहर नजारा देख समझ जायेगा । जहा कचरे का अंबार स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ाते नजर आ रही है । शुक्रवार को मुख्यालय मे गंदगी और कचरे को देख प्रखंड प्रमुख पति और उप प्रमुख पति ने आक्रोश प्रकट किया । प्रखंड प्रमुख पति मजहर आलम ने कहा कि दैनिक मजदूरी लेकर साफ-सफाई का काम करने वाला बिचंडी राम से बीडीओ कार्यालय की साफ सफाई कराने के बजाय अपना झोला ढुलवाते है । इधर प्रमुख कार्यालय के सामने पान का पीट व गंदगी का अंबार लगा दिया गया है । साथ ही कार्यालय मे झाड़ू लगाने वाले सफाई कर्मी नदारद है । प्रखंड कार्यालय मे बने शौचालय की सफाई नही होने से चोरो तरफ कचरा बिखरे पडे है। सुअरवाडे की तरह गंदगी मे दम घुट अंचल और प्रखंड कर्मी कार्य करने को विवश है । प्रखंड प्रमुख पति मजहर आलम व उपप्रमुख पति विवेक कुमार ने सवाल खड़ा किया है । कि आखिरकार जब कार्यालय की सफाई नही की जाती है तो फिर बिचंडी राम को दैनिक मजदूरी का भुगतान क्यो किया जाता रहा है । इस दिशा मे बीडीओ शैलेंद्र कुमार सिंह के विरुद्ध जिला प्रशासन के द्वारा गंभीरता पूर्वक कारवाई होनी चाहिए । अन्यथा प्रखंड कार्यालय मे तालाबंदी कर तानाशाही का बहिष्कार किया जाएगा । कहा कि बीडीओ की तानाशाही और मनमानी से नौतन की जनता आजिज हो चुकी है । बीडीओ दैनिक मजदूरी पर काम करने वाले से कन्या विवाह योजना सहित अन्य योजनाओ मे अवैध रकम की वसूली कराते है। सरकार के महत्वाकांक्षी योजनाए मनमानी के कारण धराशायी हो चुकी है । इससे जनता काफी परेशान है । कन्या विवाह योजना का फाईल दैनिक मजदूर बिचंडी राम के पास आखिर क्या रहता है । बलुआ गांव के जंगबहादूर यादव ने प्रखंड प्रमुख पति मजहर आलम से शिकायत किया कि बिचंडी राम कन्या विवाह के प्रोत्साहन राशि देने के लिए चार सौ रूपये वसूल लिया है ।साथ ही और पैसे की मांग पर अड़े है रिश्वत नही देने पर कन्या विवाह का आवेदन गायब करने की बात भी कही जा रही है । प्रमुख पति ने आरोप लगाया कि बीडीओ केवल बात बना जनता के कार्यो से मुंह मोडते आ रहे है । छह माह से शौचालय भुगतान के लिए लाभुक प्रखंड मुख्यालय मे दौड लगा रहे है । लेकिन अभी तक लाभुको के खाते मे प्रोत्साहन की राशि नही भेजी गई । वही उप प्रमुख पति विवेक कुमार ने कहा कि सरकार के योजनाओ का लाभ जरूरतमंद लोगो को नही मिल रहा है । सिर्फ जनता को छलने का काम किया जा रहा है । इस संबंध मे अपराह्न एक बजकर तीन मिनट पर बीडीओ शैलेंद्र कुमार सिंह के सरकारी नम्बर पर पक्ष लेने के लिए सम्पर्क किया गया । लेकिन फोन रिसीव नही होने के कारण उनका पक्ष नही लिया जा सका । बताया गया कि बीडीओ दो दिनो के अवकाश पर है ।।