सारण :कुशल युवा कार्यक्रम में सफल छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र का हुआ वितरण
#रिपोर्ट-दीपक कुमार सिंह /परसा

परसा:मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के अंतर्गत स्थानीय बजार के दरोगा राय चौक स्थित संचालित इंटेलस कुशल युवा कार्यक्रम में सफल 150 छात्र छात्राओ के वीच प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ धर्मवीर कुमार ने कहा कि कम्प्यूटर की शिक्षा के साथ मातृभाषा हिंदी की अच्छी शिक्षा जरुरी है।शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय योगदान कर रहे केंद्र के निदेशक को बधाई दिया।तथा छात्रो के उज्जवल भविष्य की कामना किया।कार्यक्रम को बीईओ दिवाकर सिंह ने कहा कि आज के आधुनिक युग में कम्प्यूटर की शिक्षा अति जरुरी है।मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के द्वारा छात्र कम्प्यूटर कि शिक्षा ग्रहण कर जीवन को सफल बना रहे है। चिकित्सा प्रभारी डॉ दिलीप कुमार सिंह डॉ उमेश चंद्र शर्मा डॉ नागेश्वर प्रसाद राय आदि ने अपना विचार प्रकट किया।छात्र छात्राओ को बीईओ दिवाकर सिंह मुख्यपार्षद सुमांती देवी निदेशक डॉ विश्वकर्मा शर्मा विनोद दास ने संयुक्त रूप से प्रमाण पत्र का वितरण किया।कार्यक्रम का संचालन राम कुमार सिंह ने किया।कार्यक्रम में कल्याण पदाधिकारी रजिया इमाम स्वास्थ्य प्रबंधक विश्वजीत सिंह अमित कुमार वार्ड पार्षद शिव कुमार सिंह प्रशिक्षक जितेश राज बिट्टू कुमार अरविन्द कुमार पिंटू कुमार शर्मा अनीश कुमार राजेश कुमार स्नेहा कुमारी खुशबू कुमारी नेहा कुमारी आदि उपस्तिथ थे।