भाजपा द्वारा नगर पंचायत परसा का संगठनात्मक चुनाव के लिए कार्यशाला आयोजित

✍️दीपक कुमार सिंह/परसा(सारण)-प्रखंड के स्वराज आश्रम के सभागर में भाजपा द्वारा सदस्यता अभियान के तहत नगर पंचायत परसा का संगठनात्मक चुनाव के लिए नगर पंचायत मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह के अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर कार्यकर्ताओ द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।कार्यशाला में जम्मू-कश्मीर से धारा 370 और 35 ए हटने के बाद बृहत जनजागरण अभियान चलाकर जनमानस को जागृत करने का सर्वसहमति से निर्णय लिया गया।कार्यक्रम को प्रभु कुंअर डॉ अजीत कुमार धर्मेंद्र सिंह धर्मेंद्र चौहान राकेश सिंह राजेश ओझा आदि ने अपना विचार प्रकट किया।कार्यक्रम में शैलेश कुमार गिरि इन्द्रमोहन सिंह संतोष कुमार विकास कुमार सिंह भूलन सिंह मनीन्द्र शर्मा आलोक कुमार उमाशंकर प्रसाद शैलेंद्र तिवारी रवि गुप्ता आदि उपस्थित थे।