सिवान : विधायक के पुत्र के साथ मारपीट से तनाव, प्राथमिकी दर्ज
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर

तरवारा (सिवान)
जी बी नगर थाना क्षेत्र के इलामदी पुर गांव निवासी बड़हरिया जदयू बिधायक श्यामबहादुर सिंह के पुत्र राजेश कुमार सिंह के साथ मारपीट का मामला प्रकाश में आया है । स्थानीय थाना में एक लिखित आवेदन देकर नौरंगा गाव के अशोक साह के पुत्र भोला साह, शिवम् साह, दिलीप साह के पुत्र संदीप साह व जगदीश साह के पुत्र अशोक साह को नामजद करते हुए यह आरोप कोई और नहीं खुद विधायक पुत्र राजेश कुमार सिंह ने लगाया है ।

दिये आवेदनके अनुसार राजेश कुमार सिंह का आरोप है की मैं अपने गॉव इलामदी पुर से रबिबार को ट्रैक्टर से हाथी के चारा के लिए ईख लेकर आ रहा था तभी राजकीय मध्य विद्यालय नौरंगा के पास पूर्ब से घात लगाये सभी लोगो ने ट्रैक्टर को ओभर टेक कर मोटरसाइकिल से आये और आगे से हरवा हथियार के साथ मुझे घेर लिए जब तक मै कुछ समझ पाता की हमारे साथ सभी लोग मारपीट करते हुए घायल कर दिए।किसी तरह मै वहाँ से अपनी जान बचाये। इस सन्दर्भ में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है जाँच की जा रही है।इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव बताया जाता है ।




Recent Comments