बेतिया – गौनाहा:– *चंपारण सत्याग्रह शताब्दी वर्ष के सौ वर्ष पुरा होने पर पांच अप्रैल से शुरू होगा संवाद यात्रा*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* चंपारण सत्याग्रह शताब्दी वर्ष के सौ वर्ष पूरा होने पर चंपारण सत्याग्रह आयोजन समिति द्वारा 5 अप्रैल से चंपारण शताब्दी संवाद यात्रा का शुभारंभ महात्मा गांधी के ऐतिहासिक कर्म भूमि भितिहरवा आश्रम से किया जाएगा ।
इस आशय की जानकारी देते हुए समिति के संयोजक डॉक्टर समसुल हक व सह संयोजक शंभू कुमार सिंह बताते हैं कि संवाद यात्रा का शुभारंभ 5 अप्रैल को सुबह 8:00 बजे भितिहरवा गांधी आश्रम से प्रारंभ होगा । वहां से नंदिकेश्वर सिंह उच्च विद्यालय पकड़ी अमोलवा, प्लस टू विद्यालय नरकटियागंज, टीपी वर्मा कॉलेज नरकटियागंज होते हुए शाम 6:00 बजे साठी सेमरी में जन संवाद एवं रात्रि विश्राम होगा । पुनः 6 अप्रैल को जनता उच्च विद्यालय साठी, राजाराम हाई स्कूल साठी होते हुए 10:30 पर राजकुमार शुक्ला इंटर कॉलेज महाविद्यालय सरवरिया पहुंचकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा चनपटिया के लिए प्रस्थान करेगी । तत्पश्चात यात्रा चनपटिया से वृदावन पहुंचकर गांधी व प्रजापति मिश्र के प्रतिमा पर माल्यार्पण करेगी व रात्रि विश्राम वृंदावन में होगा जहां जन संवाद एवं कवि गोष्ठी का आयोजन शाम 6:00 बजे किया जाऐगा । वहां से कुमारबाग, लौकरिया, बेतिया, नौतन, बैरिया, सिंगापुर, हरदिया, जगदीशपुर, पहाड़पुर होते हुए 22 अप्रैल को यात्रा गांधी संग्रहालय मोतिहारी पहुंचेगी जहां संवाद यात्रा का विधिवत समापन होगा । 5 अप्रैल से आयोजित होने वाले संवाद यात्रा में भाग लेने वाले में प्रमुख है प्रोफेसर आर के चौधरी, प्रोफेसर विनोद वर्मा, मुनीर साहब, अजय कुमार द्विवेदी, रुकमुद्दीन साहब, प्रभु राज, नारायण राय, लक्ष्मण प्रसाद गुप्ता, रविशंकर, मनोवर आलम, मोहम्मद इरशाद, वीरेंद्र गुप्ता, चंदेश्वर प्रसाद यादव, इस्लाम, राजकुमार, हीरालाल, पंकज प्रजापति, प्रगति कुमारी गुप्ता, डॉक्टर शिप्रा मिश्र, वंदना झा, प्रोफेसर प्रकाश कुमार, विजय मांझी, वासुदेव राम, शिवजी प्रसाद आदि सामिल होंगे ।