सारण/दिघवारा।सोनपुर प्रखंड के शिकारपुर पंचायत के दरियापुर गांव निवासी सरयू सिंह के पुत्र रंधीर कुमार सिंह जो गंभीर बीमारी से ग्रसित है उनके इलाज के लिए माननीय सांसद राजीव प्रताप रूडी जी के अनुशंसा पर मुख्यमंत्री चिकित्सीय सहायता कोष से अस्सी हजार रुपये की स्वीकृति मिली।जिसका स्वीकृति पत्र भाजपा नेता अरूण सिंह, मुकेश गिरि और रणधीर सिंह के नेतृत्व में पीड़ित परिवार को दिया गया। इस अवसर पर जयराम सिंह, सुखनंदन सिंह, सुधीर सिंह, अजीत सिंह,नीरज सिंह एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे इस पर परिवार के लोगों ने माननीय सांसद राजीव प्रताप रूडी जी का आभार प्रकट किया।