वाहन चेकिंग में लाखों रुपये की कफ सिरफ बरामद,ड्रग इंस्पेक्टर कर रहे है जांच
तरैया(सारण)।18.02.2019:
मशरख तरैया मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान लाखो रुपये की कफ सीरप क़ा बड़ी खेप पकड़ी गयी है।दवाइयों की जाँच कर रहे ड्रग इंस्पेक्टर अभय शंकर और शशिभूषण कुमार ने बताया कि 15380 बोतल कफ सिरफ है।जिसका बाजार मूल्य 15 लाख 74 हजार 620 रुपये है।इसमें अधिकांस ऐसे कफ सिरप है।जिसका उपयोग नशे में व्यापक रुप से होता है।तथा उसका ब्लैक मार्केटिंग भी किया जाता है।चालक द्वारा परचेजिंग लिस्ट नही दिखाया गया है।इसका अवैध रूप से ट्रांसपोर्टिंग किया जा रहा था।दावा निर्माण कम्पनी से भी इस बारे में क्रोस्पॉन्डिग किया जा रहा है कि आपकी कम्पनी की दवा की इतनी बड़ी खेप बिना परचेजिंग बिल के कैसे जा रही है।