सारण :करिंगा पंचायत के वार्ड नम्बर दो मे हुआ सात निश्चय नल जल योजना का शिलान्यास-:
#दिग्विजय सिंह बबलू की रिपोर्ट 

डोरीगंज-:
“”””””””””
सदर प्रखण्ड के करिंगा पंचायत के वार्ड नम्बर दो से राज्य सरकार की महात्वकांक्षी योजना सात निश्चय नल जल योजना की शुरुआत की गयी ।
इस योजना की शिलान्यास करते हुए सदर बीडीओ बिनोद आनंद ने कहा कि इस योजना के पुरा हो जाने पर वार्ड के सभी निवासियों को शुद्ध पेयजल की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी ।
इस अवसर पर पंचायत के मुखिया सुनील कुमार महतो सहित पंचायत के सभी वार्ड सदस्य उपस्थित थे।