सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण में समाज के विद्वत जनों की भूमिका महत्वपूर्ण : रामदयाल शर्मा
विद्या भारती विद्वत परिषद की सीवान इकाई गठित
✍दैनिक खोज खबर ऑनलाइन वेबपोर्टल के लिए श्रीनारद संवाद सेवा

विद्या भारती बिहार क्षेत्र के तत्वावधान में मंगलवार को सीवान के माधव नगर स्थित महावीरी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर के सभागार में शिक्षा क्षेत्र से जुड़े शहर के प्रबुद्ध नागरिक की एक बैठक डाक्टर चक्रपाणि दत्त द्विवेदी के अध्यक्षता में संपन्न हुई । बैठक को संबोधित करते हुए विद्वत परिषद, विद्या भारती बिहार क्षेत्र के संयोजक रामदयाल शर्मा ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में भारतीय मूल्यों की स्थापना के लिए विद्या भारती की विद्वत परिषद कार्य कर रही है । आज जब चहुंओर से हमारे सांस्कृतिक मूल्यों पर हमला हो रहे है उस स्थिति में समाज के विद्वत जनों की जिम्मेदारी अधिक बढ़ जाती है । उन्होंने कहा कि अपने सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण में समाज के विद्वत जनों की भूमिका को देखते हुए विद्या भारती ने विभिन्न शैक्षिक पृष्ठभूमि वाले विद्वानों को एक मंच पर लाने के लिए विद्वत परिषद के नाम से प्रयास शुरू किया है ।

श्री शर्मा ने कहा कि विद्वत परिषद के माध्यम से शैक्षिक पाठ्यक्रमों व पाठ्यपुस्तकों की समीक्षा साथ ही साथ समाज में पढ़े जाने विभिन्न प्रकार पत्र – पत्रिकाओं की समीक्षा का भी कार्य को किया जाएगा । उन्होंने कहा कि विद्वत परिषद समाज जीवन के विभिन्न ज्वलंत मुद्दो पर समय से समय पर गोष्ठी व कार्यशाला आयोजित कर के समाज में एक मार्गदर्शक की भूमिका का निर्वाह करेगा ।
बैठक में प्रबुद्ध नागरिक का स्वागत व बैठक का संचालन बालिका विद्या मंदिर की प्राचार्या शर्मीला कुमारी ने किया । वही धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य भोला प्रसाद ने किया ।
———-
विद्वत परिषद की सीवान इकाई गठित
बैठक के बाद सीवान जिला स्तरीय विद्वत परिषद का गठन किया है । जिसके डाक्टर चक्रपाणि द्विवेदी अध्यक्ष, आदित्य कुमार विनोद संयोजक, डॉक्टर अनिल कुमार सिंह व निर्मला श्रीवास्तव को सह संयोजक बनाया गया । वही शशि भूषण सिन्हा, नवीन सिंह परमार, भोला प्रसाद, अरविंद कुमार, प्रेमनाथ तिवारी, ओमप्रकाश दूबे, रामानुजन् सिंह, विजयालक्ष्मी मिश्रा, शर्मिला कुमारी व आशुतोष कुमार को सदस्य बनाया गया ।




Recent Comments